‘अकवान’ तूफान के असर से HEC में प्रस्तावित मजदूरों का प्रदर्शन स्थगित

रांची : ‘अकवान’ तूफान के प्रभाव से हो रही तेज बारिश के कारण हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को एचईसी में प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया। प्रदर्शन शुक्रवार सुबह आयोजित होना था। यूनियन के महामंत्री एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने

प्रदर्शन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : ‘अकवान’ तूफान के प्रभाव से हो रही तेज बारिश के कारण हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को एचईसी में प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया। प्रदर्शन शुक्रवार सुबह आयोजित होना था। यूनियन के महामंत्री एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

Read More : बॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया एडहॉक कमेटी का विरोध, खिलाड़ियों को चेतावनी

लीलाधर सिंह ने बताया कि लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए श्रमिकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। यूनियन ने अपने सभी सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदर्शन स्थगित होने की सूचना भेज दी थी।

श्रमिकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

लीलाधर सिंह ने कहा कि मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण शुक्रवार का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ साथियों तक समय पर सूचना नहीं पहुंच सकी, जिससे उन्हें हुई असुविधा के लिए यूनियन खेद व्यक्त करती है।

प्रदर्शन की अगली तारीख घोषित नहीं

फिलहाल हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन की अगली तारीख की घोषणा नहीं की है। नई तारीख तय होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *