राजस्थान: भरतपुर पंचायत समिति, ज़िला परिषद चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। गौरतलब है कि सीएम भजनलाल के जिले में भाजपा को हार मिली है। भरतपुर के जिला परिषद की 31 में से 21 सीटें जीतकर कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है, जबकि भाजपा ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, पंचायत समिति के चुनावों में भी कई क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर दोनों प्रमुख दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें कि भरतपुर ज़िला परिषद में 31 वार्ड हैं और 7 पंचायत समितियां हैं।
पिछले चुनाव में भाजपा को मिली थी बड़ी जीत
पिछले ज़िला परिषद चुनाव में, ऐतिहासिक नतीजों में भरतपुर के लिए 37 वार्ड दर्ज हैं। BJP 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि INC को 14 सीटें मिलीं। IND ने 4 सीटें जीतीं, उसके बाद BSP ने 2 सीटें और अन्य ने जीतीं।
also read : बिहार निवेश के लिए पूरी तरह तैयार, 2.25 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का सीएम ने किया स्वागत



