रांची में प्रभातफेरी का समापन कल, सभी गुरुद्वारों की संगत मेन रोड में होगी एकत्र

रांची : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रांची में निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन कल यानी शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रभातफेरियां संयुक्त रूप से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन

प्रभातफेरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रांची में निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन कल यानी शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों की प्रभातफेरियां संयुक्त रूप से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड पहुंचेंगी। इसके साथ ही 11 नवंबर से जारी प्रभातफेरियों का समापन हो जाएगा। इससे पहले आज यानी गुरुवार को सुबह 6 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें कृष्णा नगर कॉलोनी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभातफेरी रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ गुरुद्वारा पहुंची, जहां अरदास के साथ इसका समापन हुआ।

Read More : जमशेदपुर में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

शबद गायन से भक्तिमय हुआ माहौल

प्रभातफेरी के दौरान सभा के सुंदर दास मिढा, इंदर मिढा, पाली मुंजाल और रमेश पपनेजा ने शबद गायन किया। वहीं, स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, नीता मिढा, इंदु पपनेजा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, मिताली तेहरी और बबीता पपनेजा ने भी भक्ति भाव से गुरबाणी का गायन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘तू प्रभ दाता दान मत पूरा हम थारे भेखारी जिओ…’ और ‘तेरे कंवण कंवण गुण कह कह गावां तू साहिब गुणी निधाना…’ सहित कई शबदों का गायन किया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की।

पिस्का मोड़ गुरुद्वारा कमेटी ने लगाया लंगर

प्रभातफेरी के समापन पर पिस्का मोड़ गुरुद्वारा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते का लंगर लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी में अर्जुन देव मिढा, सुरेश मिढा, अशोक गेरा, जीवन मिढा, रमेश तेहरी, जसवंत सिंह चूचरा, अनूप गिरधर, हरीश तेहरी, हरगोविंद सिंह, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, पंकज मिड्ढा, अमर मदान, मनीष गिरधर, ज्ञान मादन पोतरा, आशु मिढा, जयराम काठपाल, कमल मुंजाल, नवीन मिढा, रौनक ग्रोवर, पीयूष मिढा, तन्नु काठपाल, उमेश मुंजाल, सूरज झंडई, राजेन्द्र मक्कड़, जीतू काठपाल, जगदीश मुंजाल, अनिल मिढा, प्रताप तलेजा, अमन डाबरा, लक्ष्मण दास मिड्ढा, लक्ष्मण सरदाना सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा दुर्गी देवी मिढा, श्वेता मुंजाल, खुशबू मिढा, रानी तलेजा, बिमला मुंजाल, मीना गिरधर, यशोदा मिढा, उषा झंडई, सावित्री दुआ, ममता थरेजा, नीतू किंगर, ममता खत्री, अमर मुंजाल, हर्षिता मिढा और गूंज काठपाल समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

कल मेन रोड गुरुद्वारे में होगा समापन

सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि शुक्रवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड जाएगी। इसके साथ ही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 11 नवंबर से रांची के विभिन्न गुरुद्वारों की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरियों का समापन होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.