जमशेदपुर में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित लाफ एंड लर्न नर्सरी के खिलाफ टाटा स्टील ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज यानी गुरुवार को कंपनी के लैंड डिपार्टमेंट की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

टाटा स्टील

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित लाफ एंड लर्न नर्सरी के खिलाफ टाटा स्टील ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज यानी गुरुवार को कंपनी के लैंड डिपार्टमेंट की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने नर्सरी प्रबंधन को पहले ही अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके लिए प्रबंधन को निर्धारित समय-सीमा भी दी गई थी। हालांकि, तय समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

Read More : हजारीबाग में कोल कंपनी के गेट पर फायरिंग, गैंग के नाम से धमकी

अल्टीमेटम खत्म होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

समय-सीमा समाप्त होने के बाद टाटा स्टील ने खुद अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया। गुरुवार को कंपनी की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। वे पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौके से कितना अतिक्रमण हटाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *