नई दल्ली: गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत अब नई BS-VI निजी गाड़ियों के मालिकों को हर छह महीने या साल में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने की जरूरत नहीं होगी।
-छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए हर साल प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
-10 साल से ज्यादा पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए हर छह महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा।
कमर्शियल वाहनों के लिए क्या नियम?
सरकार ने BS-VI मानक वाले परिवहन वाहनों के लिए भी पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि बढ़ाई है। हालांकि, यहां निजी वाहनों से अलग समयसीमा रखी गई है। इन वाहनों के लिए भी उनकी उम्र के आधार पर नवीनीकरण की अवधि तय की गई है।
-छह साल तक पुराने BS-VI परिवहन वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट दो साल तक वैध रहेगा।
-छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने परिवहन वाहनों को हर साल प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
-10 साल से ज्यादा पुराने परिवहन वाहनों के लिए हर छह महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना जरूरी होगा।
BS-I, BS-II, BS-III और BS-IV वाहनों के लिए क्या व्यवस्था?
सरकार ने पुराने उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र की अवधि में कोई लंबी छूट नहीं दी है। इन वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता पहले की तरह कम रखी गई है।
-BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेट तीन महीने तक वैध रहेगा।
– BS-IV मानक वाले वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता छह महीने होगी।
पीयूसी सर्टिफिकेट एक्सपायर होने से पहले रिन्यू कराने पर क्या होगा?
नए नियमों में प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की तारीख को लेकर भी स्थिति साफ की गई है। अगर कोई वाहन मालिक मौजूदा पीयूसी सर्टिफिकेट की समयसीमा खत्म होने से पहले उसे रिन्यू कराता है, तो नई वैधता की शुरुआत अलग तरीके से तय होगी।
-अगर प्रमाणपत्र की समयसीमा खत्म होने से पहले के आखिरी 10 दिनों में नवीनीकरण कराया जाता है, तो नए प्रमाणपत्र की वैधता पुराने प्रमाणपत्र की समाप्ति की तारीख से शुरू होगी।
also read : जमशेदपुर में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू






