विदेश में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी से युवा परेशान

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत में बेरोजगारी, लोकतंत्र और आर्थिक हालात को लेकर चिंता जताई है। न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या बहुत बड़ी है

राहुल गांधी
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत में बेरोजगारी, लोकतंत्र और आर्थिक हालात को लेकर चिंता जताई है। न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या बहुत बड़ी है और युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया भले ही देश की समस्याओं को नजरअंदाज करे, लेकिन इससे जमीनी हकीकत नहीं बदलने वाली। उन्होंने पिछले करीब एक दशक में अलग-अलग समुदायों के विरोध प्रदर्शनों और सत्ता के केंद्रीकरण को लेकर भी अपनी बात रखी।

Read More : पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट घोषित, इस दिन फिर दिखेगा फुलेरा गांव का सियासी ड्रामा

आदिवासी और दलित समुदायों के विरोध का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला अचानक शुरू नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, सत्ता का केंद्रीकरण बढ़ने के साथ अलग-अलग समूह अपने मुद्दों को लेकर विरोध करते रहे हैं। यह प्रक्रिया करीब एक दशक से जारी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की बड़ी मात्रा में जमीन ली गई और इसके खिलाफ लोगों ने विरोध किया। हालांकि, इन आंदोलनों को मुख्यधारा के मीडिया में ज्यादा जगह नहीं मिली। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ काम करती रही है और उनके मुद्दों से जुड़ी रही है। उन्होंने दलित समुदाय के विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। राहुल गांधी के अनुसार, दलित समुदाय भी अपने अधिकारों और मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहा, लेकिन शुरुआती दौर में इन विरोध प्रदर्शनों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।

किसान आंदोलनों को लेकर भी रखी अपनी बात

राहुल गांधी ने बड़े किसान आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अब उन प्रदर्शनों को भूल गए हैं। उनके मुताबिक, समय के साथ विरोध का दायरा बढ़ता गया और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी। भारत में लोकतंत्र और विविधता में कथित गिरावट से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि दुनिया के कई देशों में एक जैसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं। उन्होंने अमेरिका, ब्राजील और फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों में भी अलग-अलग रूपों में ऐसी स्थितियां दिखाई दे रही हैं। उनके मुताबिक, भारत में हो रही घटनाओं को दुनिया के अन्य हिस्सों में जारी बदलावों से अलग करके नहीं देखा जा सकता।

चीन और पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था का किया जिक्र

राहुल गांधी ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को भी मौजूदा परिस्थितियों की एक वजह बताया। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका और फ्रांस जैसे देश अपने ब्लू कॉलर यानी श्रमिक वर्ग के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, उनके मुताबिक चीन को अपने श्रमिक वर्ग के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में इस तरह की परेशानी नहीं दिख रही है।

भारत के भविष्य को लेकर आशावादी, लेकिन जताई चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल स्थिति में हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि भारत में लागत कम है और आबादी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग मुश्किलों और तकलीफों का सामना करने की क्षमता रखते हैं। अगर कुछ बड़ा बनाना है तो इस तरह की क्षमता जरूरी होती है। राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता है कि देश अपना समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि अगर अगले पांच या दस साल भी इसी तरह निकल गए तो भारत वास्तव में बड़ी मुश्किल में फंस सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *