गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, राज्यपाल को न्योता

रांची : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर कॉलोनी में बुधवार को प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वावधान में आयोजित प्रभातफेरी का कॉलोनी में बुधवार को अंतिम दिन था। इस अवसर पर

प्रकाश पर्व

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर कॉलोनी में बुधवार को प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वावधान में आयोजित प्रभातफेरी का कॉलोनी में बुधवार को अंतिम दिन था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने वाहेगुरु के उद्घोष के साथ भजन-कीर्तन किया। वहीं, 22 नवंबर को आयोजित नगर कीर्तन के विशेष दीवान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि होंगे।

Read More : लातेहार में कोल कंपनी के CGM समेत 7 कर्मियों को बनाया बंधक, लिखित आश्वासन पर रिहाई

सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभातफेरी

बुधवार सुबह 5:30 बजे प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से शुरू हुई। यह देवकी दुआ, रमेश पपनेजा, गुरचरण मुंजाल, भगवान सिंह बेदी, सरदार त्रिलोचन सिंह, शालु, विजय वाधवा और हरीश कक्कड़ की गलियों से होते हुए सुख संध्या अपार्टमेंट पहुंची। यहां महेंद्र अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा के फ्लैट में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इसके बाद प्रभातफेरी सरदार हरभजन सिंह, अशोक मिढ़ा, मनोहर मुंजाल और जीतू काठपाल की गलियों से होते हुए ऋषिकेश भवन पहुंची। वहां से सुबह 9:15 बजे वापस गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पर पहुंचकर प्रभातफेरी का समापन हुआ।

फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने ‘करतारपुर करता वसे संतन के पास’, ‘कह नानक जिनि हुकम पछाना प्रभु साहिब का तिनि भेद जाना’ और ‘धन नानक तेरी वडी कमाई’ सहित कई शबदों का गायन किया। इससे कॉलोनी की गलियों में भक्तिमय माहौल बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की, जबकि मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की।

20 नवंबर को प्रभातफेरियों का होगा सामूहिक समापन

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कृष्णा नगर कॉलोनी में प्रभातफेरी का बुधवार को अंतिम दिन था। गुरुवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पिस्का मोड़ जाएगी। वहां अरदास के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 20 नवंबर को शहर की सभी प्रभातफेरियां एक साथ एकत्रित होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड जाएंगी। इसके साथ ही श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सभी प्रभातफेरियों का समापन हो जाएगा।

22 नवंबर को विशेष दीवान में शामिल होंगे राज्यपाल

नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में विशेष दीवान सजाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बुधवार को गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार को प्रकाश पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल में सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, उपाध्यक्ष सुरेश मिड्ढा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोविंद सिंह, अश्विनी सुखीजा और जीतू अरोड़ा शामिल थे।

प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

बुधवार की प्रभातफेरी में अशोक गेरा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा, इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा, प्रथम मिड्ढा, रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा, पंकज मिड्ढा, कमल धमीजा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, रमेश गिरधर, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, पीयूष तलेजा, अमन सचदेवा, राजेन्द्र मक्कड़, पाली मुंजाल, अमर मदान, बसंत काठपाल, हरविंदर सिंह, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, प्रमोद चुचरा, ज्ञान दुआ, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, अश्विनी सुखीजा, संतोष बजाज, बबली दुआ, शीतल मुंजाल, ममता थरेजा, तीर्थी काठपालिया, रेशमा गिरधर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बबिता पपनेजा, श्वेता मुंजाल, अमर मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, दुर्गी देवी मिढ़ा, उषा झंडई, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, हर्षा मिढ़ा, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना और सिम्मी पपनेजा, सुनीता मिढ़ा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *