गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी

रांची : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। तड़के सुबह 5:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठी। सत्संग सभा के

प्रकाश पर्व

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। तड़के सुबह 5:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठी। सत्संग सभा के सैकड़ों श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुए और प्रभातफेरी में शामिल हुए।

Read More : रांची के धुर्वा में संजय सेठ की पहल, 251 छठव्रतियों को मिली पूजा सामग्री

प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से शुरू होकर सरदार सुरजीत सिंह, हरीश नागपाल, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद देवराज खत्री, सुभाष बजाज, मनीष सरदाना और अशोक तेहरी की गलियों से गुजरी। इसके बाद विवेकानंद अस्पताल होते हुए दर्शन दिऊड़ी गेट पहुंची, जहां प्रभातफेरी का समापन हुआ।

शबद कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

प्रभातफेरी के दौरान सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने विभिन्न शबदों का गायन किया। मंडली ने “गुरसिखां के मन भावंदी गुर सतगुर की वडियाई…”, “तेरा नाम है आधारा…” और “जिथे बाबा पैर धरे पूजा आसन थापन सोआ…” जैसे शबद प्रस्तुत किए। शबद कीर्तन से पूरा रास्ता भक्तिमय हो गया और साध संगत भक्ति में लीन रही। श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी के स्वागत के लिए अपने घरों के सामने सफाई की और जल का छिड़काव किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहिब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की, जबकि मनीष मिढ़ा ने अरदास की रस्म अदा की।

समापन पर श्रद्धालुओं के बीच चला लंगर

प्रभातफेरी के समापन के बाद गुरुद्वारा साहिब परिसर में श्रद्धालुओं के बीच चाय-नाश्ते का लंगर चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभातफेरी में सुंदर दास मिढ़ा, अर्जुन देव मिढ़ा, अशोक गेरा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, अमर मदान, हरीश तेहरी, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, पाली मुंजाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, पवनजीत सिंह खत्री, अश्विनी सुखीजा, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, रमेश तेहरी, हरविंदर सिंह, कमल मुंजाल, जोगिन्दर सिंह मिढ़ा, सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, दिलीप सिंह, मनीष मल्होत्रा, प्रताप तलेजा, जसवंत चूचूरा, रिक्की मिढ़ा, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, बिमला मुंजाल, मंजीत कौर, तीर्थी काठपालिया, गोविन्द कौर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रमेश गिरधर, पायल बजाज, खुशबू मिढ़ा, उषा झंडई, रजनी तेहरी, नीतू किंगर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, अमर बजाज और ममता सरदाना, मिताली तेहरी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.