रांची : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों, छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
Read More : झारखंड स्थापना दिवस पर 15 नवंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम, 28 को होगा समापन
हेमंत सोरेन ने एक्स पर साझा किया शुभकामना संदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर छठ महापर्व के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान पर सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। भगवान भास्कर और छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहे। यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
भगवान भास्कर और छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
जय छठी मईया! https://t.co/fIzbKkCNmj
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 13, 2026
कल्पना सोरेन ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी राज्यवासियों को नहाय-खाय की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्य उपासना का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही कामना की कि हर घर-आंगन खुशियों से भरा रहे। दोनों नेताओं ने अपने संदेश के अंत में जय छठी मइया का उद्घोष करते हुए महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
भगवान भास्कर और छठी मईया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बना रहे। हर घर-आंगन खुशियों से भरा रहे।
जय छठी मईया!
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) November 13, 2026






