रांची में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार

रांची : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लापुंग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम नालसा के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत हुआ। कार्यक्रम

डालसा
अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लापुंग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम नालसा के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत हुआ। कार्यक्रम का आयोजन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में किया गया। इसका नेतृत्व डालसा सचिव (इंचार्ज) ने किया।

Read More : अन्नपूर्णा देवी का पलामू दौरा, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

बच्चों को बताए गए उनके कानूनी अधिकार

डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, सुरक्षित वातावरण में रहने और शोषण व हिंसा से संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। बच्चों और उपस्थित लोगों को बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने, सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने अधिकारों की रक्षा पाने का हक है। बच्चों के साथ अन्याय या शोषण होने पर चुप न रहने और संबंधित प्राधिकार को सूचना देने की अपील भी की गई।

बाल शोषण और अपराधों से बचाव की जानकारी

कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल शोषण, बाल यौन उत्पीड़न और बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई। बताया गया कि ऐसे किसी अपराध की जानकारी मिलने पर संबंधित प्राधिकार या सक्षम विभाग को सूचित करना चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई हो सके। डालसा के पीएलवी ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ बने नियम, डायन प्रथा और नशामुक्ति से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी।

मुफ्त कानूनी सहायता और हेल्पलाइन नंबर बताए

कार्यक्रम में निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता और बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित संबंधित संस्थाओं की भूमिका के बारे में बताया गया। जरूरतमंद बच्चों को उचित सहायता और संरक्षण दिलाने के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण बताया गया। बच्चों और उपस्थित लोगों को कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया।

बच्चों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी

डालसा की ओर से आम नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने तथा उनके अधिकारों का सम्मान करने की अपील की गई। साथ ही बाल शोषण और अधिकारों के उल्लंघन को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी गणेश कुमार, ललिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी और खुदीराम साहु के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.