सात साल से लंबित जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सीएम ने 15 दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने सात साल से लंबित जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति प्रक्रिया के सिलसिले में नगर विकास विभाग से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने आवेदकों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी है। मालूम हो की कि नगर

झारखंड मंत्रालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने सात साल से लंबित जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति प्रक्रिया के सिलसिले में नगर विकास विभाग से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने आवेदकों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी है।

मालूम हो की कि नगर विकास विभाग ने अक्तूबर 2018 में जुडको में 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए विज्ञान प्रकाशित किया था। इसमें सिविल इंजीनियर के 93, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 23 और मेकानिकल इंजीनियर के 25 पद शामिल थे। विभाग ने आवेदन के साथ शुल्क के रूप में 2000 रुपये का मांगा था। लेकिन यह नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।

नगर विकास विभाग ने आवेदन और शुल्क लेने के बाद चुप्पी साध ली।  नियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों के अनुरूप आवेदनों की छंटनी भी नहीं की गयी। सात साल से लंबित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदकों ने विभाग में कई बार आवेदन दिया। लेकिन नियुक्ति मामले में किसी तरह की प्रगति नहीं हुई।

इसके बाद आवेदकों ने मुख्यमंत्री शिकायत कोषांग में शिकायत की।  जिस पर सीएम सचिवालय ने संज्ञान लिया है और नियुक्ति प्रक्रिया के सिलसिले में नगर विकास विभाग से 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

also read : रांची में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *