दुर्गापूजा देखने गया था परिवार, घर लौटने पर मिले टूटे ताले, 13.5 लाख की चोरी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने दुर्गापूजा के दौरान एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर अनुपम ओझा के घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद

दुर्गापूजा
जमशेदपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने दुर्गापूजा के दौरान एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर अनुपम ओझा के घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 13.5 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Read More : जमशेदपुर में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला, गर्दन-सिर समेत कई जगह चोट

दुर्गापूजा देखने गया था परिवार, पीछे से हुई चोरी

मिली जानकारी के अनुसार अनुपम ओझा मंगलवार रात घर में ताला बंद कर सपरिवार दुर्गापूजा का उत्सव देखने निकले थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने घर के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद तीन कमरों में रखे सामान को खंगाला और अलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।

सुबह घर लौटने पर टूटे मिले ताले

बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे जब अनुपम ओझा परिवार के साथ घर लौटे, तो अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों में रखे गहने व नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय एमजीएम थाने को दी। साथ ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को भी मामले से अवगत कराया।

विकास सिंह ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

सूचना मिलने पर विकास सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बंद घर और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के दरवाजों और अलमारियों को क्षतिग्रस्त कर कीमती सामान चोरी कर लिया। विकास सिंह ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने और चोरी गए गहनों व नकदी की बरामदगी की मांग की। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। चोरी में शामिल लोगों और सामान की बरामदगी को लेकर फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *