जमशेदपुर में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला, गर्दन-सिर समेत कई जगह चोट

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस थाना इलाके की सिद्धू-कान्हू बस्ती में बुधवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर एक ऑटो चालक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। घायल चालक की पहचान गणेश राव के रूप में हुई है। गणेश राव का आरोप है

ऑटो चालक
घायल ऑटो चालक गणेश राव (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस थाना इलाके की सिद्धू-कान्हू बस्ती में बुधवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर एक ऑटो चालक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। घायल चालक की पहचान गणेश राव के रूप में हुई है। गणेश राव का आरोप है कि अमन बहरा, मोहम्मद बशीर और शिपु नाम के लोगों ने पहले फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद तीनों उनके घर पहुंच गए और उन पर चापड़ से हमला कर दिया। गणेश राव के मुताबिक, हमले में उनकी गर्दन, पेट, कमर और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। इस घटना के बाद से उनका परिवार डरा-सहमा हुआ है।

Read More : खूंटी के तोरपा में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

फोन पर गाली-गलौज के बाद बढ़ा विवाद

गणेश राव ने मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उनके परिवार के पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। उनकी पत्नी रेशमा ने फोन उठाया तो दूसरी ओर से कथित तौर पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद गणेश राव ने फोन पर बात की, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन पर हुए विवाद के बाद संबंधित लोग उनके घर पहुंच गए।

घर का दरवाजा खोलते ही हमला करने का आरोप

गणेश राव के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में गणेश राव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

परिवार की सुरक्षा की मांग, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद गणेश राव और उनका परिवार भयभीत है। घायल ऑटो चालक ने आशंका जताई है कि विवाद के कारण उन्हें और उनके परिजनों को दोबारा निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना में शामिल बताए जा रहे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *