खूंटी के तोरपा में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में बुधवार को हुसीर पुरना जराटोली के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रोन्हे बरटोली निवासी सुनील गुड़िया के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

खूंटी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में बुधवार को हुसीर पुरना जराटोली के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रोन्हे बरटोली निवासी सुनील गुड़िया के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More : रांची में श्री माहेश्वरी सभा ने तीसरे वर्ष किया सामूहिक शस्त्र पूजन

दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे सुनील

हुसीर पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया के अनुसार, सुनील गुड़िया मंगलवार को कुमांग में आयोजित दशहरा मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद वह रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। बुधवार को उनका शव हुसीर पुरना जराटोली के पास सड़क किनारे मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका

पुलिस ने सुनील गुड़िया की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *