पलामू में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित

पलामू : पुलिस संस्मरण दिवस पर आज यानी बुधवार को पलामू पुलिस लाइन में शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पलामू रेंज के DIG किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने शहीद जवानों को नमन किया। साथ ही शहीदों

संस्मरण दिवस
पलामू पुलिस लाइन में शहीद जवानों को नमन

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पुलिस संस्मरण दिवस पर आज यानी बुधवार को पलामू पुलिस लाइन में शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पलामू रेंज के DIG किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने शहीद जवानों को नमन किया। साथ ही शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया गया और उनकी परेशानियां भी सुनी गईं। मालूम हो कि झारखंड बनने के बाद से पलामू में नक्सली हमलों के दौरान अब तक 25 जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं, उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025-26 में देशभर में 154 सुरक्षा बलों के जवानों ने अपनी जान गंवाई। इनमें झारखंड के भी तीन जवान शामिल हैं, जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर भी थे।

Read More : आदित्यपुर में फास्ट फूड ठेले पर मारपीट, मानगो निवासी युवक की मौत

पुलिस परिवार शहीदों के परिजनों के साथ : DIG

समारोह को संबोधित करते हुए पलामू रेंज के DIG किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लंबी लड़ाई चली है। इस दौरान कई जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार शहीद जवानों के परिजनों के साथ खड़ा है। DIG ने कहा कि पुलिस एक परिवार की तरह है और शहीद जवानों के परिजनों के सुख-दुख में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के स्तर से शहीद परिवारों को जो भी सहायता मिलनी चाहिए, वह उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

शहीद जवानों के परिजनों की समस्याएं सुनी गईं

कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। परिजनों ने DIG किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, राजेश कुमार यादव, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

क्यों मनाया जाता है पुलिस संस्मरण दिवस?

हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1959 में चीन सीमा पर एक डीएसपी और नौ जवान गश्त पर थे। इसी दौरान चीनी हमले में सभी शहीद हो गए थे। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *