आदित्यपुर में फास्ट फूड ठेले पर मारपीट, मानगो निवासी युवक की मौत

जमशेदपुर/आदित्यपुर : झारखंड के आदित्यपुर में बीती देर रात जियाडा सर्विस लेन पर जमकर मारपीट हुई। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि फास्ट फूड के ठेले के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

फास्ट फूड
पुलिस जांच में जुटी

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर/आदित्यपुर : झारखंड के आदित्यपुर में बीती देर रात जियाडा सर्विस लेन पर जमकर मारपीट हुई। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि फास्ट फूड के ठेले के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवक आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कई युवक घायल हो गए। घायलों में जमशेदपुर के मानगो निवासी शेखर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस मारपीट में कुल कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, यह भी साफ नहीं हो पाया है।

Read More : खूंटी में स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

TMH में शेखर को मृत घोषित किया

मारपीट में घायल युवकों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मानगो निवासी शेखर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने घायलों से की पूछताछ

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी पूछताछ की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और विवाद में शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहासुनी किस वजह से शुरू हुई और मारपीट में कौन-कौन शामिल था।

आपसी विवाद में मारपीट की आशंका

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। उन्होंने कहा कि विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान कितने युवक मौजूद थे और मारपीट में किसकी क्या भूमिका थी। फिलहाल, घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *