खूंटी में स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

खूंटी/रांची : झारखंड के खूंटी में अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। संत मिखाइल स्कूल में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद घायल फादर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत

फादर
गंभीर हालत में रिम्स रेफर

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी/रांची : झारखंड के खूंटी में अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। संत मिखाइल स्कूल में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद घायल फादर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फादर बेनेदिक बारला साल 2009 से ही संत मिखाइल स्कूल में सेवा दे रहे हैं। स्कूल परिसर में हुई इस वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है।

Read More : विजयादशमी पर रांची की दुर्गाबाड़ी में सिंदूर खेला, महिलाओं ने मनाया उत्सव

कमरे में बेहोश मिले फादर

स्कूल के फादर अनिल कुमार होरो ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि फादर बेनेदिक बारला अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ मिला। इसके बाद फादर अनिल कुमार होरो ने फादर निकोलस और संजय सोरेंग की मदद से घायल फादर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया।

देर रात या सुबह हमले की आशंका

फादर अनिल कुमार होरो ने आशंका जताई कि वारदात देर रात या अहले सुबह हुई होगी। उनके मुताबिक, रात के समय स्कूल के उस हिस्से में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहता था। उन्होंने बताया कि फादर पर गोली से हमला किया गया या किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ, यह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

एसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे संत मिखाइल स्कूल में रहने वाले फादर बेनेदिक बारला पर अज्ञात व्यक्ति के हमले की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल फादर को सुरक्षा घेरे में रिम्स भेजा। एसपी के अनुसार, फिलहाल फादर की हालत स्थिर है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि फादर को किस हथियार से चोट पहुंचाई गई, इसकी पुष्टि विस्तृत इंजरी रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा जताया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *