गर्मियों में सब्जियां लंबे समय तक ताज़ा रखने के आसान टिप्स, फ्रिज में न करें ये बड़ी गलती

नई दिल्ली : अक्सर लोग बाजार से ताज़ी सब्जियां खरीदकर सीधे प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रख देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है। प्लास्टिक बैग में हवा का प्रवाह नहीं होने से नमी फंस जाती है, जिससे सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं

फ्रिज

नई दिल्ली : अक्सर लोग बाजार से ताज़ी सब्जियां खरीदकर सीधे प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रख देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है। प्लास्टिक बैग में हवा का प्रवाह नहीं होने से नमी फंस जाती है, जिससे सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं और उन पर फफूंदी भी लग सकती है। गर्मियों में यह समस्या और बढ़ जाती है।

Read More : रजनीकांत के फैंस का इंतजार खत्म, 15 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘जेलर 2’

सब्जियों को लंबे समय तक ताज़ा रखने के उपाय

  • सब्जियां खरीदने के बाद उन्हें नमक, थोड़ा सिरका और चीनी मिले पानी से धो लें। इसके बाद अच्छी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें।
  • गीली सब्जियां कभी स्टोर न करें। नमी रहने से वे जल्दी खराब हो जाती हैं।
  • जिप-लॉक बैग या हवा निकलने वाले छोटे छेद वाले कंटेनर में सब्जियां रखें, ताकि उनमें वेंटिलेशन बना रहे।
  • सूती कपड़े के थैलों में सब्जियां रखने से अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है और वे अधिक समय तक ताज़ा रहती हैं।
  • सेब, तरबूज जैसे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखी सब्जियां जल्दी पककर खराब हो सकती हैं। इसलिए फल और सब्जियां अलग-अलग रखें।

अलग-अलग सब्जियों और फलों के लिए खास तरीके

  • अंगूर : धोकर सुखाएं और टिशू पेपर बिछाकर रखें।
  • केला : फ्रिज में रखने के बजाय सामान्य तापमान पर रखें।
  • आलू और प्याज : इन्हें कभी फ्रिज में न रखें, कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें।
  • अदरक : हल्के गीले कपड़े में लपेटकर रखने से लंबे समय तक ताज़ा रहती है।
  • हरी मिर्च : डंठल हटाकर टिशू पेपर वाले एयरटाइट डिब्बे में रखें।
  • नींबू : हल्का खाने का तेल लगाकर कंटेनर में रखने से सूखता नहीं।
  • गाजर और चुकंदर : ऊपरी हिस्सा काटकर स्टोर करने से अंकुरण नहीं होता।
  • नारियल : कद्दूकस कर एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • धनिया, पुदीना और करी पत्ता : डंठल हटाकर बंद डिब्बे में रखने से ज्यादा समय तक ताज़ा रहते हैं।

फ्रिज की सफाई भी है जरूरी

फ्रिज की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई करें। यदि कोई एक सब्जी या टमाटर खराब हो जाए तो उससे निकलने वाले बैक्टीरिया और फफूंदी अन्य सब्जियों को भी जल्दी खराब कर सकते हैं। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप गर्मियों में भी सब्जियों को लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित रख सकते हैं, साथ ही भोजन की बर्बादी भी कम होगी।

Read More : आंखों के नीचे डार्क सर्कल क्यों होते हैं? जानें कारण और इन्हें कम करने के आसान उपाय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *