भागलपुर : जिले के सबौर प्रखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकान और मकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
Read More : भागलपुर में बालू लदा ट्रक कच्चे मकान पर पलटा, एक परिवार के 7 से अधिक घायल
यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सबौर अंचलाधिकारी सौरव कुमार, थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल और जिला पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। प्रशासन ने पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया।
नोटिस के बाद की गई कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार, संबंधित अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। तय समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई।
Read More : सीतामढ़ी में पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली
बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
अतिक्रमण हटाने का अभियान रहेगा जारी
सबौर अंचलाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Read More : राबड़ी देवी ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, नए घर में हुए शिफ्ट




