रांची के कृष्णा नगर गुरुद्वारा में 5 जुलाई को होगा भव्य कीर्तन समागम, गुरु का लंगर भी लगेगा

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 5 जुलाई को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6:45 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में

गुरुद्वारा

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 5 जुलाई को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6:45 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Read More : रांची शूटिंग चैंपियनशिप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने साधा निशाना, रेंज सुधार की कही बात

कार्यक्रम की शुरुआत आसा दी वार कीर्तन से होगी। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कीर्तन समागम में विशेष रूप से पधार रहे भाई गुरविंदर सिंह जी रुद्रपुर वाले भी शबद कीर्तन कर साध संगत को गुरबाणी का संदेश देंगे।

रात 10 बजे तक चलेगा विशेष दीवान

विशेष दीवान का समापन श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ रात 10 बजे होगा। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Read More : झारखंड विधानसभा में अवर सचिव महेश नारायण सिंह को भावभीनी विदाई, अध्यक्ष ने किया सम्मानित

गुरु का अटूट लंगर भी होगा

सत्संग सभा की ओर से रात 9 बजे से गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा और सचिव सुरेश मिड्ढा ने समूह साध संगत से कीर्तन समागम में शामिल होकर गुरबाणी का लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Read More : रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, डीपीएस चौक से मेकॉन तक चला अभियान

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *