हेमंत सोरेन से मिले दशहरा समितियों के प्रतिनिधि, रावण दहन का दिया न्योता

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सीएम से शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और प्रतिनिधिमंडल को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Read More : धनबाद में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान MLA शत्रुघ्न महतो की शर्ट में लगी आग

कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

सीएम ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल थे। वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *