रांची। झारखंड सरकार की आज बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई।
अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने इसे अंतिम समय में टालने का निर्णय लिया। फिलहाल विभाग की ओर से इस अहम बैठक की अगली तिथि या समय को लेकर कोई नई जानकारी साझा नहीं की गई है। अब अगली तिथि तय होने के बाद ही अंतिम मुहर लग सकेगी।





