झारखंड BJP में नए प्रभारी के बाद पहली बड़ी बैठक, कई मुद्दों पर मंथन

रांची : झारखंड BJP की कोर कमेटी की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े कई मुद्दों और पार्टी के आगे के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड BJP की कोर कमेटी की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े कई मुद्दों और पार्टी के आगे के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के झारखंड आने के बाद यह पहली अहम बैठक है। ऐसे में संगठन की आगे की रणनीति के लिहाज से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठनात्मक मामलों, आने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की आगे की कार्ययोजना पर लंबी चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य की मौजूदा स्थिति और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी नेताओं ने अपनी बात रखी।

Read More : रांची समेत झारखंड के 14 जिलों में आज बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

चल रहे कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। नेताओं ने संगठन को लेकर आगे की तैयारियों और पार्टी की गतिविधियों पर भी चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और मधु कोड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय और डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी भी बैठक में शामिल हुए। वहीं, संगठन महामंत्री पवन साय, निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, मनोज सिंह और अमर कुमार बाउरी तथा अनंत ओझा भी बैठक में मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *