रांची : राजधानी मेंं आज सोमवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने बस्तियों को उजाड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में रैली निकाली। सचिवालय प्रोजेक्ट भवन के पास बड़ी संख्या में लोग जुटे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे वर्षों से इन बस्तियों में रह रहे हैं, ऐसे में उजाड़े जाने के बाद उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। HEC की जमीन खाली कराने की कवायद का पहले भी विरोध हो चुका है।
इसी के विरोध में आज समिति ने रैली निकाली। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई।रांची में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली सचिवालय प्रोजेक्ट भवन के पास पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने बस्तियों को उजाड़े जाने की कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे वर्षों से इन बस्तियों में रह रहे हैं और अचानक उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उनका सवाल है कि अगर बस्तियां उजाड़ दी गईं, तो आखिर वे जाएंगे कहां?
also read : सड़क हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत, बाइक ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को लिया अपनी चपेट में
HEC की जमीन खाली कराने की कवायद का पहले भी स्थानीय लोगों और बस्तीवासियों की ओर से विरोध किया जा चुका है। इसी मुद्दे को लेकर आज बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रदर्शन में शामिल लाेग अपने हाथों मे कई नारें लिखी तख्ख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया।





