चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमिरता गांव के समीप मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गालबेड़ा गांव निवासी सुजीत महतो अपने बीमार पिता ललित महतो को इलाज के लिए बाइक से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहा था।
also read: रांची ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से रहें दूर
इसी दौरान सिमिरता गांव के पास सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में सुजीत की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुजीत के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना में ललित महतो को भी मामूली चोटें आईं।
also read : रांची में 6 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन मिले सभी रिटायरमेंट लाभ
हादसे के बाद उन्होंने किसी तरह फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सुजीत को आनन-फानन में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
also read: बिहार में रिटायर्ड IAS दीपक कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, CMO से हटाया
घटना की सूचना मिलते ही मनाेहरपुर अम्मीएल एक्का पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों का सौप दिया गया।
also read : रांची में URMP की दूसरी बैठक, नदियों और जलाशयों के संरक्षण पर जोर





