रांची में 6 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन मिले सभी रिटायरमेंट लाभ

रांची : DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले 06 शिक्षकों को उनके परिवारजनों के समक्ष ससम्मान विदाई दी गई। खास बात यह रही

सेवानिवृत्ति
DC ने पेंशन दरबार में शिक्षकों को दी ससम्मान विदाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले 06 शिक्षकों को उनके परिवारजनों के समक्ष ससम्मान विदाई दी गई। खास बात यह रही कि इन सभी शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के ही दिन समस्त रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए।

Read More : धनबाद में पशु तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ा गोवंश लदा ट्रक

जनवरी 2025 से लागू है यह विशेष पहल

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनवरी 2025 से लगातार सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी रिटायरमेंट बेनिफिट देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने बकाये और लाभ के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का यह 21वाँ संस्करण था, जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे।

शिक्षकों के योगदान की सराहना

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सेवाकाल और उनके योगदान की भूरी-भरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और एक बेहतर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।

इस समारोह में जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें बुढ़मू के प्रधानाध्यापक श्री प्रदीप भगत, कांके के उरुगुट्टू से श्री पोखराज प्रसाद सिन्हा, बीआईटी मेसरा की श्रीमती पैशेंस तिर्की, रातू के सिमलिया से श्रीमती गीता कुमारी, रातू के हेहल से श्रीमती संगीता रानी और रांची-2 के हिंदू यूनाइटेड स्कूल की श्रीमती नूर बाखला शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.