धनबाद में पशु तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ा गोवंश लदा ट्रक

धनबाद : धनबाद के निरसा में गोवंश तस्करी के खिलाफ मैथन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम गोवंश लदे एक ट्रक को जब्त किया। तलाशी के दौरान ट्रक से 36 गोवंश बरामद किए

गोवंश
ट्रक जब्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

धनबाद : धनबाद के निरसा में गोवंश तस्करी के खिलाफ मैथन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम गोवंश लदे एक ट्रक को जब्त किया। तलाशी के दौरान ट्रक से 36 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इन गोवंशों को अन्य राज्यों से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था और बंगाल सीमा में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने ट्रक को रोक लिया।

Read More : हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, ED से मांगा जवाब

गुप्त सूचना पर मैथन पुलिस ने पकड़ा ट्रक

मैथन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में गोवंशों को लादकर पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। मंगलवार शाम पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी जांच की, जिसमें बड़ी संख्या में गोवंश लदे मिले। पुलिस ने बताया कि गोवंशों को ट्रक में बेहद क्रूर तरीके से लादा गया था। सभी गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर धनबाद गौशाला भेज दिया गया है।

चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि गोवंशों को कहां से लाया गया था और इन्हें पश्चिम बंगाल में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। फरार चालक की पहचान और तलाश के साथ-साथ इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मैथन पुलिस की ओर से गोवंश तस्करी के खिलाफ यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.