मिलिट्री नर्सिंग सर्विस शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम शामिल हुए संजय सेठ

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज बुधवार को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह समारोह भारतीय सशस्त्र बलों और देश के प्रति मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की 100

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस शताब्दी समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली: केंद्रीय  रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने आज बुधवार  को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह समारोह भारतीय सशस्त्र बलों और देश के प्रति मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की 100 वर्षों की समर्पित सेवा, करुणा और प्रतिबद्धता का प्रतीक था।

also read : हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, ED से मांगा जवाब

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ  ने एक स्मारक सिक्का, एक संस्मरण और ‘द सिमेट्री’ (The Cemetery) नामक स्मारक पुस्तक जारी की। मंत्री ने सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की देखभाल और सहायता में MNS कर्मियों के अमूल्य योगदान की भी सराहना की।

also read : 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 5 नियम, जानें

इस समारोह में एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह; लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ; एयर मार्शल संदीप थरेजा, महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएँ; लेफ्टिनेंट जनरल सी. जी. मुरलीधरन, AVSM, महानिदेशक, चिकित्सा सेवाएँ (सेना); श्री मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

also read ;धनबाद में पशु तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ा गोवंश लदा ट्रक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.