BREAKING : फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से धमाका, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक भीषण हादसा हो गया। सिलेंडर फटने के बाद हुए तेज धमाके से एक दो मंजिला मकान पूरी तरह भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मलबे में कई

फतेहपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक भीषण हादसा हो गया। सिलेंडर फटने के बाद हुए तेज धमाके से एक दो मंजिला मकान पूरी तरह भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मलबे में कुल कितने लोग दबे हैं, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन और राहत दल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। पुलिस हादसे के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *