धनबाद : धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार से फोन व वाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजगंज से गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार दास के रूप में हुई है। पूछताछ में रंगदारी मांगने की जो वजह सामने आई है।
also read : रांची में सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज, प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग
दरअसल, 14 सितंबर को सीओ रामप्रवेश कुमार को फोन व वाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। रंगदारी की रकम जमा करने के लिए एक बैंक खाता नंबर भी भेजा गया था। सीओ की शिकायत पर धनबाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
also read: SIR के विरोध में जमशेदपुर कांग्रेस का मार्च, DC ऑफिस पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार दास ने बताया कि वह जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। लेकिन उसका प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा था। इसी बात को लेकर वह सीओ से नाराज था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का अपने मामा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार, मामा से उसे करीब 90 लाख रुपये मिलने थे। इसी विवाद के चलते उसने मामा को फंसाने की साजिश रची।
also read : लता मंगेशकर की 97वीं जयंती आज, PM मोदी ने ‘लता दीदी’ को किया याद
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने सीओ को एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी दी और रकम ट्रांसफर करने के लिए अपने मामा का बैंक खाता नंबर दे दिया। उसकी मंशा थी कि पुलिस जब बैंक खाते की जांच करेगी, तो उसके मामा इस मामले में फंस जाएंगे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार दास को राजगंज से गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल फोन, वाट्सएप चैट और संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है। धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बैंक खाते के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया।
also read : तेतुलिया वन भूमि घोटाले में ईडी ने आरोप पत्र किया दायर, दो करोड़ की संपत्ति जब्त की



