जमशेदपुर में श्री चौपहरा साहिब के पाठ में शामिल हुई रातू रोड की संगत

रांची : रातू रोड स्थित गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी की 60 महिला श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में आयोजित श्री चौपहरा साहिब जी के पाठ में शामिल हुआ। रमेश पपनेजा के नेतृत्व

रातू रोड

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रातू रोड स्थित गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी की 60 महिला श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में आयोजित श्री चौपहरा साहिब जी के पाठ में शामिल हुआ। रमेश पपनेजा के नेतृत्व में जत्था सुबह 8:30 बजे बस से रांची से रवाना हुआ और सुबह 11:15 बजे गुरुद्वारा पहुंचा।

श्रद्धालुओं ने श्री चौपहरा साहिब जी के पाठ में शामिल होकर सामूहिक रूप से श्री जपुजी साहिब जी के पांच पाठ, श्री चौपाई साहिब जी के दो पाठ और श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया। इसके बाद श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और लंगर प्रसाद के साथ दीवान की समाप्ति शाम 4:15 बजे हुई। जत्थे की बस से रांची वापसी रात 8:30 बजे हुई।

बाबा दीप सिंह जी के इतिहास की दी जानकारी

गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि बाबा दीप सिंह जी सिख इतिहास के महान योद्धा और संत-सिपाही थे। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष की आयु में श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर की पवित्रता की रक्षा के लिए उन्होंने शीश कटने के बाद भी अपनी हथेली पर शीश रखकर युद्ध लड़ा था।

उन्होंने बताया कि बाबा दीप सिंह जी गुरबाणी के विद्वान थे और उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को अपने हाथों से लिखा था।

हर रविवार होता है धार्मिक समागम

जमशेदपुर के गोलमुरी (न्यू सीतारामडेरा) स्थित गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी में मुख्य रूप से रविवार को विशेष दीवान और धार्मिक समागम आयोजित होते हैं। प्रत्येक रविवार यहां श्री चौपाई साहिब जी का पाठ और विशेष समागम, जैसे चौपहरा साहिब, आयोजित किया जाता है। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संगत नाम सिमरन और गुरबाणी पाठ में शामिल होती है।

60 महिला श्रद्धालुओं का जत्था हुआ शामिल

जमशेदपुर गए जत्थे में गीता कटारिया, मनजीत कौर, शीतल मुंजाल, लक्ष्मी अरोड़ा, रेशमा गिरधर, हरजिंदर कौर, जसवीर कौर, नीता मिड्डा, इंदु पपनेजा, कौशल्या खत्री, कमलेश मुंजाल और गुरमीत मिड्डा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थीं। रेखा मुंजाल समेत अन्य महिला श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक समागम में भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *