सीसीएल विद्या सारथी-2026 शुरू, 400 छात्रों को मुफ्त JEE/NEET प्रशिक्षण

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सीएसआर पहल ‘सीसीएल विद्या सारथी-2026’ का शुभारंभ सीसीएल के लाल हॉस्टल, गांधीनगर, रांची में किया गया। इसके साथ ही सीसीएल के कमांड क्षेत्रों में स्थित सभी 10 डीएवी प्रशिक्षण केंद्रों में भी इस पहल की शुरुआत हुई। ‘सीसीएल

सीसीएल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सीएसआर पहल ‘सीसीएल विद्या सारथी-2026’ का शुभारंभ सीसीएल के लाल हॉस्टल, गांधीनगर, रांची में किया गया। इसके साथ ही सीसीएल के कमांड क्षेत्रों में स्थित सभी 10 डीएवी प्रशिक्षण केंद्रों में भी इस पहल की शुरुआत हुई।

‘सीसीएल विद्या सारथी-2026’ के तहत 400 विद्यार्थियों को दो वर्षों तक निःशुल्क JEE/NEET प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों से विषयगत प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, डिजिटल लर्निंग सपोर्ट, नियमित टेस्ट एवं मूल्यांकन के साथ निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना और उनके करियर को सही दिशा प्रदान करना है।

10 डीएवी केंद्रों का हुआ चयन

विद्या सारथी-2026 के लिए सीसीएल के कमांड क्षेत्रों में स्थित 10 डीएवी प्रशिक्षण केंद्रों का चयन किया गया है। ये केंद्र कुजू, बरकाकाना, ढोरी, गिरिडीह, रजरप्पा, कथारा, रांची, अरगड़ा, हजारीबाग और पिपरवार में स्थित हैं।

रांची केंद्र में 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और अभिभावकों के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अपने भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उत्साह देखने को मिला।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), सीसीएल पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

हर्ष नाथ मिश्र ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं पंकज कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सीएसआर) एस. एस. लाल, महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर, National Computer Saksharta Mission (NCSM) के प्रतिनिधिगण, सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाडली के फैकल्टी मेंबर्स सहित सीसीएल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NCSM के सहयोग से संचालित है पहल

National Computer Saksharta Mission (NCSM) के सहयोग से संचालित यह पहल सीसीएल के कमांड क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में सीएसआर प्रयास है।

इस पहल के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सीसीएल अपने विभिन्न सीएसआर और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के कल्याण तथा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी के अनुसार विद्यार्थियों के करियर और प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर संचालित विभिन्न योजनाएं विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए अवसरों का विस्तार कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *