जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास आज यानी शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने तीन लोगों को पहले घेरकर बुरी तरह मारपीट की और उसके बाद उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस फायरिंग की घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल सोनारी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता होने के साथ-साथ जमीन कारोबारी भी बताए जा रहे हैं।
Read More : MMDR संशोधन पर झारखंड में बढ़ा विवाद, अन्नपूर्णा देवी ने लगाए भ्रम के आरोप
अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस मॉल परिसर और आसपास के इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सही जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि, इस फायरिंग के पीछे की असल वजह क्या थी और हमलावर कौन थे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है और पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।




