राजधानी में अवैध शराब मामले में RJD के पूर्व MLC गिरफ्तार, फैक्ट्री से 303 पेटी शराब जब्त

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLC सुबोध राय को अवैध शराब बनाने के आरोप में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में ओरमांझी स्थित उनकी फैक्ट्री से 303 पेटी संदिग्ध विदेशी शराब बरामद की गई।

RJD के पूर्व MLC

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLC सुबोध राय को अवैध शराब बनाने के आरोप में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में ओरमांझी स्थित उनकी फैक्ट्री से 303 पेटी संदिग्ध विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद बुधवार देर रात सुबोध राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Read more : चाईबासा सदर अस्पताल में पहली बार लगा आधुनिक गर्भनिरोधक इम्प्लांट, महिलाओं को मिली नई सुविधा

गिरफ्तार किए गए लोगों में फैक्ट्री मालिक एवं पूर्व MLC सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और कर्मचारी रविकांत राय शामिल हैं। ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

छापेमारी में मिले नकली लेबल और पैकेजिंग सामग्री

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने फैक्ट्री के गोदाम और उत्पादन क्षेत्र की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध शराब, पैकेजिंग सामग्री और कथित फर्जी लेबल बरामद किए।

Read more : रांची में देर रात पुलिस का एक्शन: शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, हर वाहन की हुई सघन जांच

प्राथमिक जांच में सामने आया कि नामी ब्रांडों के कथित नकली लेबल लगाकर शराब को कम कीमत पर बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता था।

जांच में यह भी पता चला कि प्लांट में कम से कम तीन अलग-अलग ब्रांड के नाम पर कथित रूप से अवैध शराब तैयार की जा रही थी। कई बोतलों पर “For Sale Only in UP” का लेबल मिला है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि शराब को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बाजारों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। मौके से पैकिंग सामग्री और लेबलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

2023 में भी हुई थी कार्रवाई

ओरमांझी पुलिस के अनुसार, इसी फैक्ट्री पर मार्च 2023 में भी छापेमारी की गई थी। उस समय 108 बोतल अवैध शराब बरामद होने के बाद फैक्ट्री को सील कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद फैक्ट्री का संचालन बंद कर दिया गया था।

Read more : तमिलनाडु गैस रिसाव के प्रभावित 14 झारखंडी श्रमिक सुरक्षित घर लौटे, प्रशासन ने की व्यवस्था

हालिया छापेमारी में जांच टीम को दोबारा उत्पादन और पैकिंग शुरू होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा बरामद सामग्री की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.