श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में महाआरती व भोग-प्रसाद वितरण कल होगा गणेशोत्सव संपन्न

रांची: राजधानी के सुखदेव नगर थानांतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित श्रीगणेश-लक्ष्मी मंदिर में बुधवार को महाआरती व भोग-प्रसाद वितरण किया गया। समिति की अध्यक्ष सह संस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार

श्री गणेश-लक्ष्मी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी के सुखदेव नगर थानांतर्गत जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित श्रीगणेश-लक्ष्मी मंदिर में बुधवार को महाआरती व भोग-प्रसाद वितरण किया गया।
समिति की अध्यक्ष सह संस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया।
इस क्रम में बुधवार को शाम 6 बजे से महाआरती, के बाद महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार को हवन-पूजन अनुष्ठान एवं कलश विसर्जन के साथ समापन होगा।
गणेशोत्सव के सफल आयोजन में शिवनंदन पाठक, धर्मेन्द्र सिंह, प्रियंका कुमारी,पप्पू यादव, सुनील यादव (पार्षद), बंटी बाबू, अनुप उपाध्याय, विजय कुमार, विपुल तिवारी, ई.अरुण कुमार सिंह, गौरव स्वामी, मनोज कुमार, विवेक रजक, आयुष राज, प्रेरणा कुमारी, सहित अन्य भक्तों एवं समिति के सदस्यों का पूर्ण रूप से योगदान रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.