भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा लगाया गया भोग

रांची: हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज बुधवार को भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी के अवसर पर बाबा श्री श्याम के दरबार में बारस की अखंड ज्योति एवं खीर चूरमा का भोग लगाया गया। मंडल के सदस्य आनंद चौधरी सदस्या ममता चौधरी ने

श्री श्याम प्रभु

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज बुधवार को भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी के अवसर पर बाबा श्री श्याम के दरबार में बारस की अखंड ज्योति एवं खीर चूरमा का भोग लगाया गया। मंडल के सदस्य आनंद चौधरी सदस्या ममता चौधरी ने बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर बाबा श्याम को खीर चूरमा का भोग लगाया।
प्रातः कालीन 5:00 बजे मंदिर के पट खुले उसके बाद 5:30 बजे की मंगला आरती की गई।  श्रृंगार आरती के बाद बाबा के सम्मुख बारस की धोक लगाई गई। जिसमें मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित हुए। खीर चूरमा प्रसाद की व्यवस्था मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़िया एवं कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनीया के सानिध्य में वितरित किया गया।  प्रातः 9:15 बजे से 12:00 तक सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्तों ने अखंड ज्योति में आहुति देकर बाबा के सामने अपनी अर्जी लगाई । सभी भक्तों के बीच खीर चूरमा के प्रसाद का वितरण किया गया।
 कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, राजेश ढांढनीया, अनिल नारनौली, रतन सिंघानिया , प्रताप मोदी, राजेश कटारूका सहित काफी संख्या में सदस्यों ने सहयाेग किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *