पलामू हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, दी संवेदना

पलामू : पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CM हेमंत सोरेन
घटनास्थल पर मौजूद लोग और सीएम हेमंत सोरेन की फाइल फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CM हेमंत सोरेन ने हादसे को बताया पीड़ादायक

CM हेमंत सोरेन ने X पर लिखा, “पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान हुए हादसे में कुछ लोगों के नदी में डूबने का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।” उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई।

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, “मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *