मोरहाबादी में 25 सितंबर को भव्य ईंद जतरा, तैयारियां शुरू

रांची : करम पूजा के बाद करम देव के विसर्जन के उपरांत मोरहाबादी के तेतर टोली में शुक्रवार (25 सितंबर) को भव्य ईंद जतरा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन तेतर टोली सरना समिति की ओर से किया जाएगा। समिति के मुख्य संरक्षक अंतु

ईंद जतरा
समिति के मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : करम पूजा के बाद करम देव के विसर्जन के उपरांत मोरहाबादी के तेतर टोली में शुक्रवार (25 सितंबर) को भव्य ईंद जतरा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन तेतर टोली सरना समिति की ओर से किया जाएगा। समिति के मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईंद जतरा क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक एकता का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Read More : पलामू हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, दी संवेदना

पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

ईंद जतरा के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पारंपरिक वाद्य यंत्र, लोकगीत और नृत्य कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा पर रहेगा ध्यान

समिति की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, पेयजल, व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की ने सभी लोगों से ईंद जतरा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने पर जोर

अंतु तिर्की ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *