पालकोट में दर्दनाक सड़क हादसे में BSF जवान की मौत

रांची / गुमला : गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में BSF जवान की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा सेमरा जंगल स्थित मरदा नदी के पास हुआ, जहां कार

BSF जवान की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची / गुमला :  गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में BSF जवान की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा सेमरा जंगल स्थित मरदा नदी के पास हुआ, जहां कार और स्कूटी के बीच सीधी टक्कर हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

also read : भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा लगाया गया भोग

मृतक की पहचान भादो केरकेट्टा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भादो केरकेट्टा BSF में जवान थे और करीब 15 दिन पहले ही छुट्टी पर गुमला आए थे। हादसे में उनकी पत्नी उर्मिला केरकेट्टा भी घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार उर्मिला बाघपंचा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर कार्यरत हैं।

also read : बार-बार संविधान पीठ बनाने की जरूरत खत्म हो, SC के जजों ने CJI को दिया स्थायी पांच सदस्यीय बेंच बनाने का सुझाव

वहीं, कार में सवार हर्रा बसिया निवासी लक्ष्मण उरांव, उनकी पत्नी रेणु उरांव और उनकी एक वर्षीय बेटी जयरीना उरांव भी हादसे में घायल हो गईं। बताया गया कि लक्ष्मण उरांव अपने परिवार के साथ मारुति ऑल्टो 800 कार से बसिया से गुमला अरमई जा रहे थे। इसी दौरान गुमला की ओर से आ रही स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इधर, हादसे के बाद मौके से गुजर रहे पत्रकार विकास ठाकुर ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपने वाहन से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है।

also read : बैंक हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *