रांची: रांची गौशाला न्यास द्वारा गोकुलधाम हरमू रोड स्थित आगामी 16 एवं 17 नवंबर को 122 वा श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है रांची गौशाला न्यास के मंत्री प्रदीप राजगढ़िया एवं महोत्सव संयोजक मनीष लोधा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर, सोमवार को गौ कथा सत्संग गोपाष्टमी महोत्सव के पूर्व दोपहर 1:00 बजे से राँची गौशाला न्यास, हरमू रोड में एक दिवसीय गौ कथा सत्संग एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान के पावन संकल्प की सिद्धि हेतु पखमेड़ा से पधारे कथावाचक ग्वालसंत द्वारा गौ-महिमा एवं गौ-सेवा के महत्व पर कथा एवं सत्संग प्रस्तुत किया जाएगा।
17 नवंबर 2026 को संपूर्ण दिवस रांची गौशाला न्यास हरमू रोड में विभिन्न कार्यक्रम होंगे सर्वप्रथम गणेश पूजन प्रातः 7:30 बजे, गौ पूजन दर्शन प्रातः 7:30 बजे से संपूर्ण दिवस, तुलादान प्रातः 8:00 बजे से संपूर्ण दिवस, अपराह्न 3:00 से 5:30 से तक बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे, संध्या 6:00 बजे से दानदाताओं का सम्मान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहेंगे।
संध्या 6:30 बजे गोवर्धन मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक श्याम लोक कला मंच सेवा समिति के राजेश प्रसाद शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भजन एवं श्री कृष्ण रासलीला की जाएगी उपरोक्त सभी आयोजन रांची गौशाला गोकुलधाम हरमू रोड प्रांगण में रखा गया है ।
शहर में 12 स्थानों पर गौ पूजन की रहेगी व्यवस्था
रांची शहर के विस्तार और गौ भक्तों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए शहर में 12 विभिन्न स्थानों पर गौ पूजन की व्यवस्था की गई है चांदनी चौक कांके रोड श्री दीपक सरावगी, बसंत बिहार कांके रोड श्री अर्जुन जालान, कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड श्री ओमप्रकाश बरेजा, राणी सती मंदिर रातु रोड श्री प्रेम सरावगी, हरिओम टावर सर्कुलर रोड श्री राजकुमार अग्रवाल, दुर्गा मंदिर बकरी बाजार श्री रमेश अग्रवाल श्री किरोड़ीमल खेतान, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा सदन पथ श्री किशन साबू,सी एन होंडा शोरूम बरियातू रोड सुनील गुप्ता, चुटिया धर्मशाला चुटिया श्री कमल अग्रवाल, सहजानंद चौक हरमू रोड श्री राजीव गोयनका, बलेयर अपार्टमेंट मेन रोड श्री प्रकाश हेतमसरिया, बरियातू फायरिंग रेंज के पास श्री पवन केडिया उपरोक्त स्थानो में गौशाला की तरफ से गाय बछड़ा सहित गौ पूजन की सारी व्यवस्था रहेगी इन स्थानों पर गौ पूजन प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक कि जाएगी।
गोपाष्टमी के अवसर पर गौ सेवा एवं गौ पूजन का अवसर का लाभ उठावें : पुनीत कुमार पोद्दार
रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने सभी गौ भक्तों से अपील की है कि गोपाष्टमी के अवसर पर गौ सेवा एवं गौ पूजन का अवसर का लाभ उठावें एवं 17 नवंबर 2026 को रांची गौशाला प्रांगण में आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावे एवं श्रद्धा अनुसार रांची गौशाला को अनुदान देकर गौ माता के प्रति अपने श्रद्धा नमन करें।
उत्सव को सफल बनाने में ये लगे हैं
ट्रस्टी सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान, सतीश तुलस्यान, किशोरी लाल चौधरी, सज्जन सर्राफ, शत्रुघन लाल गुप्ता ,ओम प्रकाश छापडिवा, राजकुमार टिबड़ेवाल, राजकुमार केडिया, पुनीत कुमार पोद्दार, एस एन राजगढ़िया, सुरेश जैन, राजेंद्र बंसल, दीपक कुमार पोद्दार, भानु जालान काशी प्रसाद कनोई राजेश चौधरी ,प्रकाश काबरा महोत्सव सह संयोजक अमित चौधरी सहित कई अन्य सदस्य लगे हुए हैं।
also read : झारखंड पवेलियन का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दिखेगी राज्य की कला और संस्कृति की झलक






