झारखंड पवेलियन का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, दिखेगी राज्य की कला और संस्कृति की झलक

रांची। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, चित्रकला और स्थानीय उत्पादों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, चित्रकला और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पवेलियन में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलाकारों, उद्यमियों और प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनके उत्पादों और कामकाज की जानकारी ली। झारखंड की पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और उद्यमियों से राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर पहचान दिलाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।

800 वर्ग फीट में तैयार हुआ झारखंड पवेलियन

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन को 800 वर्ग फीट क्षेत्र में तैयार किया गया है। यहां उद्योग विभाग, खान, पर्यटन, खादी बोर्ड और जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के कुल 22 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से राज्य की औद्योगिक क्षमता, पर्यटन की संभावनाओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचेंगे झारखंड के उत्पाद

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देश के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में शामिल है। झारखंड पवेलियन के जरिए राज्य के उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश के व्यापारियों और आगंतुकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार और नई संभावनाएं मिल सकेंगी।

also read : खरना पर सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने छठ व्रतियों को दी बधाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *