दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, 7 इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में, बच्चों की सेहत बनी सबसे बड़ी चिंता

दिल्ली: दिल्ली में AQI का लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहना प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। 301 से 400 के बीच AQI को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों

दिल्ली की हवा हुई और जहरीली

अपनी भाषा में पढ़ें

 दिल्ली:  दिल्ली में AQI का लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहना प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। 301 से 400 के बीच AQI को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को प्रदूषण के स्तर के आधार पर छह श्रेणियों में बांटा है। इसके तहत 0 से 50: अच्छा, 51 से 100: संतोषजनक, 101 से 200: मध्यम, 201 से 300: खराब, 301 से 400: बहुत खराब, 401 से 500: गंभीर इन मानकों के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली का AQI 348 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, AQI 400 के पार पहुंचने पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में मानी जाती है।

दिल्ली के 7 निगरानी केंद्रों पर AQI गंभीर श्रेणी में

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार सुबह राजधानी के 59 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग केंद्रों में से सात केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे साफ है कि दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में भी AQI और बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में राजधानी के लोगों को फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है। प्रदूषण के बीच दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

also read ; 15 नवंबर को बनेगा अनूठा संयोग, छठ महापर्व के साथ मनेगा झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *