रांची: माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव की उपथिति में शनिवार को चिल्ड्रेन होम बालाश्रय के बच्चों को बाल दिवस
के अवसर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।एलएडीसी सदस्य सौरभ पांडे ने कहा कि, बच्चे देश का भविष्य है, उनके बचपन को सुरक्षित रखना समाज और कानून की सामुहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को निडर होकर अपनी बात रखने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एलएडीसी मेम्बर वीरेन्द्र प्रताप ने बच्चों को सरल भाषा में पोक्सो एक्ट, बाल श्रम निषेध अधिनियम, साईबर सुरक्षा से जुड़े कानुनों की जानकारी दी, वहीं पीएलवी भुप्रताप महतो एवं बरखा तिर्की ने बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में समझाया तथा किसी भी प्रकार के शोषण या परेशानी की स्थिति में तत्काल चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 या नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर सम्पर्क करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने चाचा नेहरू पर बनाये गये पेंटिंग का प्रदर्शन भी किया, जो सराहनीय था।
इस अवसर पर एलएडीसी सदस्य वीरेन्द्र प्रताप, सौरभ पांडे, पीएलवी भुप्रताप महतो, बरखा तिर्की, दीपेन्द्र कुमार एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
also read : जेल पार्क में मनेगी भगवान बिरसा मुंडा जयंती, 51 दीपों से होगी आरती, निकाली जाएगी पदयात्रा






