खरना पर सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने छठ व्रतियों को दी बधाई

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों समेत समस्त छठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर)

सीएम हेमंत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों समेत समस्त छठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए छठ महापर्व की महत्ता, व्रतियों के कठिन तप, त्याग और समर्पण की सराहना की। साथ ही भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More : नेहरू जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, बाल दिवस की बधाई दी

हेमंत सोरेन ने व्रतियों के तप और समर्पण को किया नमन

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि खरना के पावन अवसर पर समस्त छठ व्रतियों और उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अद्भुत परंपरा का प्रतीक भी है। सीएम ने अपने संदेश में छठ व्रतियों के कठिन तप, त्याग और निर्जला व्रत का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि व्रतियों की अटूट श्रद्धा और संकल्प इस महापर्व को विशेष बनाते हैं। भगवान भास्कर और छठी मईया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने अपने संदेश का समापन जय छठी मईया के उद्घोष के साथ किया।

कल्पना सोरेन ने भी दी खरना की शुभकामनाएं

वहीं, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी खरना के अवसर पर सभी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार कहा। उन्होंने अपने संदेश में खरना के धार्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान सादगी, पवित्रता और मिल-बांटकर खुशियां मनाने का संदेश देता है। कल्पना सोरेन ने कहा कि अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखने वाली सभी छठ व्रतियों की श्रद्धा और समर्पण को वह नमन करती हैं। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मईया से प्रार्थना की कि हर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे। साथ ही सभी झारखंडवासियों के स्वस्थ रहने और उनके जीवन में खुशियां आने की कामना की।

खरना के साथ शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत

मालूम हो कि छठ महापर्व चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का प्रमुख पर्व है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाता है। इस दिन छठ व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से भगवान भास्कर की पूजा करते हैं और गुड़ की खीर, रोटी सहित पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद व्रतियों का करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। खरना के बाद तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन होता है।

झारखंड समेत पूरे देश में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। घाटों की साफ-सफाई, सजावट और पूजा की तैयारियों के बीच श्रद्धालु इस महापर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मना रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के शुभकामना संदेशों के जरिए भी छठ की लोकपरंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बिरसा चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण