कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के CEO से की मुलाकात, जमशेदपुर के विकास पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के ग्लोबल CEO सह प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इनमें

कुणाल षाड़ंगी
टाटा स्टील के ग्लोबल CEO टी. वी. नरेंद्रन के साथ चर्चा करते कुणाल षाड़ंगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के ग्लोबल CEO सह प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इनमें शहर की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार शामिल रहा।

Read More : खरना पर सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने छठ व्रतियों को दी बधाई

षाड़ंगी ने बिष्टुपुर, साकची और रीगल ग्राउंड समेत टाटा कमांड एरिया के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में लगने वाले जाम और पार्किंग की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने टाटा लीज की शर्तों के तहत पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर उसे प्रभावी तरीके से लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने व्यावसायिक और भारी वाहनों के नो-एंट्री समय की व्यावहारिक समीक्षा करने की जरूरत भी बताई। साथ ही औद्योगिक परिवहन को सुचारू बनाने के लिए अलग ट्रैफिक कॉरिडोर विकसित करने का सुझाव रखा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जनरल अस्पताल खोलने का आग्रह

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने टाटा समूह के चेयरमैन नोएल टाटा की पहल का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि नोएल टाटा देशभर में 40-50 गैर-लाभकारी अस्पताल स्थापित करने की पहल कर रहे हैं। षाड़ंगी ने इसी तर्ज पर पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में भी एक जनरल अस्पताल खोलने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पताल में सक्षम मरीजों से मिलने वाले भुगतान का इस्तेमाल जरूरतमंद मरीजों के इलाज में सहायता के लिए किया जा सकता है।

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण में टाटा समूह से सहयोग की मांग

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मुद्दा उठाते हुए कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पूछे गए पर्यावरण एवं वन्यजीव संबंधी 19 सवालों के जवाब स्टेज-1 क्लियरेंस के लिए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने टाटा समूह से एयरपोर्ट निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का विकल्प देने का सुझाव

कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम के शहर से बाहर स्थित चिन्हित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरायकेला-खरसावां की तर्ज पर इन क्षेत्रों में टाटा पावर या जुस्को के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने का विकल्प सुझाया। इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के साथ समन्वय कर पहल करने की बात कही। उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन के समक्ष इस व्यवस्था को लेकर सुझाव रखे।

विकास कार्यों में सहयोग को तैयार राज्य सरकार

मुलाकात के बाद कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार औद्योगिक निवेश और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं में सुधार और क्षेत्र के विकास से जुड़ी टाटा समूह की सकारात्मक पहलों में राज्य सरकार सहयोग के लिए तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *