रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार दिया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन है। उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी नौनिहालों को शुभकामनाएं दीं।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज बाल दिवस के अवसर पर सभी नौनिहालों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
हमारे स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण की नींव हैं। झारखंड के हर बच्चे और युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अवसर और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले, यही हमारा लक्ष्य है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 14, 2026
बच्चों के भविष्य की नींव हैं शैक्षणिक संस्थान
हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि ये भविष्य के निर्माण की नींव हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर बच्चे और युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध हों और वे अपने सपनों को साकार कर सकें, यही राज्य सरकार का लक्ष्य है।






