रांची: चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना का महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई। आज शनिवार को छठ के दूसरे दिन को खरना का कार्यक्रम होगा। आज व्रती पूरे दिन का निर्जला उपवास रखा है। और शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इसके बाद करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होगा।
खरना का क्या है महत्व?
छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना या लोहंडा कहा जाता है। इस दिन व्रती सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हैं और पूरे दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं करते।शाम को सूर्यास्त के बाद पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी इसे खाते हैं। इसके बाद कल यानी रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को नदी, तालाब, कृतिम तालाब में अर्ध्य देगी। इसके बाद साेमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्ध्य दने के साथ चार दिवसीय छठ महापव का समापन होगा।
also read : गिरिडीह में अंधविश्वास के शक में आदिवासी महिला की हत्या, SDPO ने शुरू की जांच






