रांची में देर रात पुलिस का एक्शन: शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, हर वाहन की हुई सघन जांच

रांची। राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। बुधवार की देर रात रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक व्यापक

रांची। राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। बुधवार की देर रात रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक, पुलिस ने एक साथ मोर्चा संभाला और देर रात तक सड़कों पर मुस्तैद रही।



शहर के एंट्री पॉइंट्स और चौक-चौराहों पर भारी नाकेबंदी

एसएसपी के निर्देश पर बुधवार रात अचानक राजधानी के तमाम थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़कों पर उतर आई. शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य द्वारों (एंट्री पॉइंट्स) के साथ-साथ शहर के भीतर विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने रात में आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली।
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की और कागजातों की जांच की. संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों की जांच की।




बेवजह अड्डेबाजी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: एसएसपी

इस विशेष अभियान को लेकर रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय सड़कों या चौक-चौराहों पर बेवजह मजमा लगाने या अड्डेबाजी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अक्सर देखा गया है कि देर रात होने वाली ऐसी अड्डेबाजियों वाले स्थानों पर ही नशाखोरी, अवैध गतिविधियां और गंभीर आपराधिक घटनाओं की साजिशें पनपती हैं। अपराध नियंत्रण के लिए ऐसी जगहों को चिन्हित कर खत्म करना बेहद जरूरी है। आम जनता से अपील है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अड्डेबाजी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।



आगे भी जारी रहेगा पुलिस का स्पेशल ड्राइव:
रांची पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, शहर की शांति, सुरक्षा और भाईचारे को बनाए रखने के लिए यह कोई एक दिन का अभियान नहीं है। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को हर दिन रात में विशेष गश्ती और चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश जारी किया है। इस अभियान के बाद से देर रात बिना वजह सड़कों पर घूमने वाले तत्वों और अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.