गोलगप्पे के ठेले पर पहुंच गईं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम , न हैंडवॉश का इंतजाम था न ही ग्लव्स

रांची: गोलगप्पे के ठेले पर अचानक खाद्य सुरक्षा के अधिकारी पहुंच गए। इंतजामों के देखकर हैरान रह गए। दरअसल, रांची के शहरी इलाकों में स्ट्रीट फूड की दुकानों और ठेलों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता/स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गोलगप्पे के ठेले पर अचानक खाद्य सुरक्षा के अधिकारी पहुंच गए। इंतजामों के देखकर हैरान रह गए। दरअसल, रांची के शहरी इलाकों में स्ट्रीट फूड की दुकानों और ठेलों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता/स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की एक विशेष जांच टीम ने लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स और दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

also read : भारत-वेस्टइंडीज टी20 से पहले JSCA की तैयारी पूरी, जानें नियम

इस दौरान अधिकतर ठेलों पर साफ-सफाई और हाइजीन के तय मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ती पाई गईं। कर्मचारियों के हाथों में न तो ग्लव्स थे और न ही सिर पर कैप मौजूद थी। अधिकारियों ने फिलहाल दुकानदारों को चेतावनी देकर व्यवस्था सुधारने का मौका दिया है।

रांची के खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। अधिकारियों की टीम ने लालपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर कुल 16 स्ट्रीट फूड ठेलों और खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपलब्ध सुविधाओं और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई।

जांच के दौरान खुली पोल, न ग्लव्स मिले, न हैंडवॉश

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान दुकानों और ठेलों पर स्वच्छता से जुड़ी भारी कमियां उजागर हुईं। खाद्य पदार्थ तैयार करने और परोसने वाले कर्मचारियों के पास बुनियादी सुविधाएं भी मौजूद नहीं थीं। टीम ने पाया कि वेंडर्स बिना किसी सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन किए बिना ग्राहकों को खाद्य सामग्री परोस रहे थे।

स्वच्छता नियम पालन के साथ वेंडरों को सख्त निर्देश

  • खाद्य सामग्री तैयार करने और बर्तन धोने के लिए हमेशा साफ पानी की व्यवस्था होना अनिवार्य है।
  • कर्मचारियों को काम के दौरान हाथों में ग्लव्स और सिर पर कैप पहनना जरूरी किया गया है।
  • हाथ पोंछने के लिए साफ टॉवल रखना होगा और सभी खाद्य पदार्थों को पूरी तरह ढककर रखना होगा।
  • पहली बार में सुधार के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कानूनी और पेनाल्टी की कार्रवाई होगी।

दोबारा कमियां मिलने पर रांची में लगेगी पेनाल्टी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ पवन ने कहा कि ये जांच अभियान की सिर्फ शुरुआत है। अगर अगली जांच के दौरान व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार  पेनाल्टी लगाया जाएगा। इस  जांच टीम में डॉ पवन, मनोज कुमार, चंद्रशेखर सिंह, नम्रता महतो और मनीषा मुख्य रूप से शामिल थे।

also read : NEET PG 2026: नए नियमों के साथ 12 अक्टूबर से शुरू होगी नीट पीजी काउंसलिंग

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *