डॉक्टरों का निस्वार्थ सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है:शुभा अग्रवाल
रांची। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने अपने सेवा कार्य की कड़ी को आगे बढ़ाते हए बुधवार को चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण एवं सेवा भाव के लिए डॉ. एस मित्रा को शाखा की ओर से शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच की शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टरों का निस्वार्थ सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप हैं, जिन्होंने हमेशा मानवता की सेवा को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम मेे रेखा राईका एवं आशा सराफ सहित कई अन्य सदस्य शामिल थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।




